लायंस क्लब सेंटेनिययल द्वारा कोरोना वारियर सम्मान समारोह का आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनिययल द्वारा पांडेडीह स्थित हिन्द होटल में कोरोना वॉरियर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो की वार्षिक रूपरेखा पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया। मोके पर क्षेत्र के उपस्थित सभी पत्रकार को कोरोना वॉरियर सम्मान से नवाज़ा गया। आज के कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लायन मदन मोहन ने क्लब के नाम एक ज़मीन दान किये जिस पर क्लब के कार्यलय जल्द बनाया जाएगा।
मौके पर अध्यक्ष लायन सुनील कुमार सिंह,क्लब संरक्षक लायन शत्रुघन महतो, लायन इंद्रदेव सिंह, मुकेश राय, मदन मोहन, सागर गुप्ता, शशिकांत शरण, उदय साहू, प्रभात सिंह, सुजीत सुमन, दीपक प्रसाद, बबलु मिश्रा, सुबोध कुमार, लक्ष्मण रवानी, सुशील गुप्ता, एन डी पांडेय, अरविंद सिंह, महेश मिस्त्री, विजय सोनी, विजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

समारोह के दौरान कई निर्णय लिये गये एवं आगामी महीने के लिए कार्य योजना बनाया गया।
*1फण्ड रेजिंग प्रोजेक्ट* चेयरपर्सन लायन प्रभात सिंह, को-चेयरपर्सन लायन दीपक प्रसाद एवम लायन एन.डी.पांडेय को बनाया गया है ।
*2.* *निःषुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर* इस वर्ष बाघमारा छेत्र एवम धनबाद में आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम चेयरपर्सन लायन दीपक प्रसाद एवम लायन सरथ दा के नेतृत्व में सम्पन्न होगा ।
*3.* *राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस* 01 अक्टूबर 2020 को सिनीडीह में शिविर लगया जाएगा ।
*राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्त दान दिवस के मुख्य उद्देश्य*
• 100 प्रतिशत स्वैच्छिक रक्तदान प्राप्त करना, ताकि जरूरतमंद रोगियों को जरूरत के अनुसार रक्त दिया जा सके. इसका उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.• किसी भी स्थिति के लिए हमारे ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त स्टॉक रहे.
• उन लोगों को धन्यवाद देने के लिए जो नियमित रूप से रक्तदान करते हैं.• जिन लोगों ने अभी तक रक्तदान नहीं किया है उनको इसके लिए प्रेरित करने के लिए ।
*4.* लायन सर्विस वीक के चेयरपर्सन *लायन सुजीत सुमन* को बनाया गया है ।
*5.* लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल एक *नया क्लब स्पॉन्सर* करेगा कतरास में ।
*6.* बाघमारा छेत्र के *सुदामा कुमार* जीवन और मौत के बीच झूल रहे कैंसर पीड़ित बालक की मदद के लिए लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल ने पहल की है।
*7.* आज के कार्यक्रम में *पूर्व अध्यक्ष लायन मदन मोहन* ने क्लब के नाम एक ज़मीन दान किये जिस पर क्लब के कार्यलय जल्द बनाया जाएगा ।
*8.* इस वर्ष *लायंस इंद्रधनुष कपड़ा बैंक* के द्वारा एक ऐसे बैंक की सुरुवात की जाएगी जहां गरीब बच्चों के लिए कपड़े और खिलौने जमा होंगे और उनकी निकासी भी होगी । ऐसे तम्माम माता पिता जो अपने बच्चो की इन ख्वाहिश को पूरी नही कर पाते है , उनकी मायूसी अब दूर होगी । इस प्रोजेक्ट के चेयरपर्सन क्लब अध्यक्ष लायन सुनील सिंह रहेंगे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news