
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : बीसीसीएल ब्लॉक 4 गोविंदपुर एसलजी रेल साइडिंग में तीन बाइक में बैठ कर आये 6 अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने धरना पर बैठे मजदूरों के सामने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। साथ ही अपराधियों ने ट्रांसपोर्टिंग कम्पनी कर्मियों के साथ भी मारपीट किया। अपराधी फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मजदूरों में भगदड़ मच गई। भागने के दौरान भी आधा दर्जन मजदूर आंशिक रूप से चोटिल हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के थानों की पुलिस सहित स्थानीय ओपी धर्माबांध की पुलिस भी मौके पर पहुची। पुलिस ने घटना स्थल से तीन गोली का खोखा बरामद किया एवं मजदूरों से घटना की जानकारी लिया। घटना की सूचना पाकर मजदूर नेता सह भाजपा नेता गौर चंद बाउरी मौके पर पहुचें। प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने बताया की तीन बाइक में 6 लोग आए और फायरिंग करने लगे। धरना में बैठे मजदूर डर कर भागने लगे। इस दौरान अपराधियों ने गाली गलौज भी किया। मजदूर कम्पनी द्वारा आचनक बैठा दिए जाने पर धरना दे रहे थे। वही भाजपा नेता गौर चंद बाउरी ने कहा मुंडेश्वरी कम्पनी द्वारा मजदूर को बैठाया गया है। जिसे लेकर मजदूर धरना पर बैठे थे। उक्त घटना यहाँ की एक कम्पनी द्वारा यह कराया गया है। यह सब कर दहशत फैलाने का काम किया गया है। पुलिस जल्द इसपर कार्रवाई करे। वही मौके पर पहुची धर्माबांध पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है। चिन्हित कर दोषियों पर कार्रवाई किया जाएगा।
मालूम हो कि एसएलजी तेतुलिया साइडिंग में मुंडन कंपनी के मजदूर शुक्रवार से धरना दे रहे थे। मजदूरों ने बताया कि मुंडन कंपनी का टेंडर समाप्त हो गया है। पीकेएस कंपनी को नए सिरे से टेंडर मिला है। मुडन कंपनी के मजदूरों की मांग है कि पीकेएस कंपनी हमसभी मजदूरों को नियोजन दें। गोविंदपुर प्रबंधक से वार्ता करने के बाद भी पीकेएस कंपनी के प्रबंधक मुंडन कंपनी के मजदूरों को नियोजन नहीं देने चाहती। धरना पर बैठे मजदूरों ने बताया इसलिए मुंडन कंपनी के मजदूर को आपराधिक तत्वों द्वारा भयभीत करने का प्रयास पीकेएस कंपनी द्वारा किया जा रहा हैं। भाजपा मजदूर नेता गौर चन्द बाउरी को उक्त घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और मजदूरों का हौसला बुलंद किया साथ ही पुलिस प्रशासन से अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग किया।
