मलकेरा में भाजपा द्वारा पीएम मोदी के कोरोना काल में योगदान विषय पर कार्यक्रम

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : मलकेरा सामुदायिक भवन में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी सिनीडीह मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना काल का मुकाबला करता राष्ट्र विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शरद महतो ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोविड-19 में योगदान की जानकारी लोगों को दी। विधायक प्रतिनिधि कहा आज हम सभी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोविड-19 के दूसरे चरण से लड़ रहे है और तीसरे चरण भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सभी कोविड-19 को हराएंगे। प्रधानमंत्री ने तीसरे चरण में कोविड-19 से मुकाबला करने की सभी तैयारी कर रखे हैं। हम सभी भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हर वक्त प्रधानमंत्री द्वारा जारी निर्देश का पालन करेंगे। हम सभी डट के उनके साथ खड़े हैं। जो देशद्रोही हैं वे वैक्सीन का खूब विरोध किए लेकिन आज सबसे पहले वही लोग लाइन में खड़े होकर वैक्सीन ले रहे हैं। कोरोना मामले में विरोधियों को प्रधानमंत्री मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी का साथ देकर लोगों को एवं देश को बचाने में साथ देना चाहिए था। पार्टी पॉलिटिक्स अलग जगह है परंतु जब देश की बात हो तो सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। यथासंभव हो सभी पार्टी को एक होकर देश के विकास एवं कोरोना मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देकर उनके हाथों को मजबूत करने का काम करें। जो भी हो हम सभी भाजपा कार्यकर्ता देश को बचाने में अपना सहयोग प्रधानमंत्री को देंगे। जो देश विरोधी हैं वह तो मोदी का विरोध करेंगे ही उन्हें देश से कोई मतलब नहीं है। बस राजनीति करना है। ऐसे देशद्रोही को देश में रहने का कोई हक नहीं है। हम सभी भारतीय जनता पार्टी के सैनिक हैं जो देश के लिए मरने और मिटने के लिए तैयार खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यथा संभव देश की जनता को सहायता पहुंचाने का काम किए हैं। कोरोना काल मे गैस सिलेंडर मुफ्त दिया गया। किसानों को उनके अकाउंट में पैसा दिया गया। प्रधानमंत्री द्वारा देश मे टीकाकारण अभियान चलाया जा रहा है। सही समय में लॉकडाउन कर बड़ी दुर्घटना से देश के जनता को बचाया हैं। वही कोरोना काल मे देश हित जनता हित अनेक कार्य भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भी किया गया है। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महानगर गौर चन्द बाउरी, सिनीडीह मंडल प्रभारी कंचन चौरसिया, कार्यक्रम प्रभारी विजय शर्मा, कार्तिक मिश्रा, रामनारायण शर्मा, आनंद बाउरी, बंटी बाउरी, शंकर चौहान, सोनू श्रीवास्तव, अशोक रवानी, मुन्ना चौहान, राजेश सिंह, रिंकू चौबे, मदन पासवान एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री लखन लाल शर्मा ने किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश