भीमकनाली स्थित सरकारी शराब दुकान में बाघमारा पुलिस एवं उत्पाद विभाग ने मारा छापा

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : भीमकनाली स्थित सरकारी शराब दुकान (अनुज्ञप्ति संख्या 015 सीओएम डीएचएन 19-22, अनुज्ञप्तिधारी डोली देवी) में शनिवार को बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव के नेतृत्व में छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर महेंद्र देव सिंह, सब इंस्पेक्टर शनि विवेक तिर्की भी दुकान पहुचें। छापेमारी में सेल एंड स्टॉक पंजी समेत गोदाम में रखें शराब को पेटियों का भी मिलान किया। छापेमारी में यह भी जांच किया गया कि शराब असली हैं या नकली, कही शराब दूसरे राज्य का तो नहीं हैं। बाघमारा पुलिस द्वारा जांच के दौरान शराब के दो बोतलों (इम्प्रल ब्लू, रॉयल स्टेज) का बेच नंबर नहीं मिला। लेकिन उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर महेंद्र ने दोनों शराब के बोतलों को असली बताया। बाघमारा थाना प्रभारी ने बताया वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार छापेमारी किया गया हैं।

वही उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर महेंद्र देव सिंह ने बताया एसएसपी के निर्देशानुसार जांच किया गया हैं। उन्हें जांच रिपोर्ट सौपा जाएगा। छापेमारी में बाघमारा थाना के प्रशिक्षु दरोगा मानस कुमार साधु, बान सिंह, प्रमोद कुमार, एएसआई चंदन शर्मा, मुंदीप सिंह समेत काफी संख्या पुलिस जवान शामिल थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन