
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति की मौजूदगी ने पंचायत जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में आवास योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा पंचायतों में वैसे कई जरूरतमंद लोग हैं जिन्हें आवास की जरूरत है लेकिन आवास योजनाओं के सूची में उनका नाम नहीं हैं। बीडीओ ने बताया की आवास प्लस योजना के तहत स्टेट से प्राप्त पीएलडब्लू में जो भूमिहीन श्रेणी में हैं उन्हें आवास देने में सर्वप्रथम प्राथिमिकता देना हैं। उसके बाद जिनके पास रहने लायक किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं हैं उन्हें आवास देना है फिर किसी अन्य को। वही भीमराव अंबेडकर योजना के तहत नन सेक डाटा वाले विधवा महिलाओं को आवास देने की प्राथिमिकता हैं। बीडीओ ने कहा जल्द से जल्द सभी जरूरतमंदों को आवास मुहैया किया जाएगा। बैठक में प्रखंड प्रधान मीनाक्षी रानी गुड़िया समेत पंचायतों के प्रधान उपस्थित थे।
