
कतरास : दुर्गापूजा में भव्य मेला और आकर्षक पूजा पंडाल व मूर्ति के लिए कतरास कोयलांचल में मशहूर रानीबाजार दुर्गापूजा में इस वर्ष मायापुर नदिया का इस्कॉन मंदिर के तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पंडाल से लेकर मूर्ति में किसी तरह की कमी न रहे इसको लेकर अयोजक एवं मूर्तिकार काफी मेहनत कर रहे है।पंडाल की ऊंचाई 70 फीट चौड़ाई 100फीट होगी। जिसकी लागत करीब पांच लाख रुपये बताया जा रहा है। पंडाल निर्माण कोलकाता के कारीगर कर रहे है। मूर्ति धनबाद के दुलाल पाल व लाईटिंग मनोज लाइट अपनी काबिलियतके मुताबिक कार्य को दूसरे पंडालों से यादगार बनाने की कोशिश कर रहे है। पंडाल निर्माण के लिए सभी तरहकी सामग्री की व्यवस्था को मधु डेकोरेटर पूरा करने में अपना योगदान दे रहे है। रानीबाजार दुर्गापूजा समिति की नई कमिटी का भी गठन किया गया है। जिसमें संरक्षक बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो,अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रामदास सिंह,सचिव मान सिंह, कोषाध्यक्ष हरवंश लाल गंभीर उर्फ मधु ,मेला अध्यक्ष दान सिंह के अलावे कार्यकारणी समिति में शम्भु सिंह, अभय सिंह,हरजीत सिंह सलूजा,बृजबिहारी सिंह,सुनील शर्मा,बमबम शर्मा,छोटे शर्मा,सुनील सिंह,मिंटू सिंह,अनिल सिंह, रविंद्र संघई,सुनील गंभीर व संजय गुप्ता को बनाया गया है।