
राँची : नवरात्रा के पांचवे दिन प्राचीन श्री राम में व्यास अवध किशोर के सान्निध्य में 351 कुवारी कन्याऐं पुरे उत्साह व लगन के साथ सस्वर रामायण पाठ किया जा रहा है। आज रामायण पाठ के अयोध्या काण्ड में भरत चरित्र का प्रसंग का पाठ किया गया । व्यास अवध किशोर और उनकी संगीत मंडली के मधुर रामायण पाठ से पुरा चुटिया क्षेत्र राममय हो गया है। वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोगों के अलावा आसपास के लोग कथा एवं पाठ के सुवचन को सुनकर भक्ती में लीन हो गये। इससे पूर्व आचार्य जनार्दन पाण्डेय द्वारा नव दुर्गा में स्कन्दमाता की पूजा की गयी । जिसमें सैकड़ो भक्तो ने भाग लिया ।इसके आयोजन में बाबु लाल ठाकुर , कैलाश केशरी , रोहित ठाकुर , विजय तिर्की ,गोकुल दास विजय साहु रवि सिह मक्खन केशरी ललन चौधरी धंजु नायक गुजा तिर्की विजय कुमार किशोर नायक सोनू साहु आदि का सराहनीय योगदान रहा है।