
बाघमारा (धनबाद) : मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी निवासी बीसीसीएल कर्मी मनीलाल साव से साइबर अपराधियों ने झांसा देकर में 9 लाख 69 हजार रुपये का ठग लिया। गुरुवार को उनके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 93 हजार रुपये एवं शुक्रवार को लोन अप्रूवल के नाम पर डेबिट कार्ड से 7 लाख 76 हजार रुपये पर हाथ साफ कर लियें। एसबीआई डुमरा मोड़ शाखा में भुक्तभोगी का एकाउंट है। भुक्तभोगी ने गुरुवार को ही क्रेडिट कार्ड से रुपये निकासी के बाद ही इसकी शिकायत धनबाद स्थित साइबर थाना में किया था। बाउजूद दूसरें दिन शुक्रवार को भी साइबर अपराधियों ने फिर से लोन अप्रूवल कराने के नाम पर भुक्तभोगी से रूपये ठग लियें पैसा निकाल लिया।