
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड के मुराईडीह पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बाघमारा बीडीओ डॉ सुषमा आनंद, एवं सीओ रवि भूषण, सीआई नरेंद्र सिंह एवं मुराईडीह पंचायत मुखिया अनिता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बीडीओ ने झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना – आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण में लाभुकों की समस्या के समाधान को लेकर कार्य किया जा रहा है। इससे लाभुको को शीघ्र लाभ मिलेगा। शिविर में लाभुकों का जबरदस्त भीड़ देखा गया। सबसे ज्यादा आबुवा आवास, पेंशन, खाद उद्योग योजना, उन्नयन योजना, दीदी बड़ी योजना का आवेदन स्वीकृत किया गया। जिसमें सबसे ज्यादा अबुआ आवास आवेदन प्राप्त हुआ। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मोहन महतो, पंसस प्रतिनिधि सुरेश साव के अलावा सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।