
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल प्रत्येक दिन जनकल्याण के कार्य करते आ रही है इसके तहत कई हजार लोगों की जीवन बचाई जा चुकी है एवं प्रत्येक दिन रक्तदान कर पांच से छह लोगों को जीवन रक्षण का कार्य कर रही है। प्रथम एवं द्वितीय कोरोना काल में संस्था के द्वारा कई मरीजों की अर्थिक रूप से सहयोग कर जान बचाई गई और अस्पताल पहुंचाया गया। इसी कोरोना काल मे यह पाया गया की गरीब, मजबूर,असहाय लोगों को समय पर एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाती थी जिसके कारण मरीजों को काफी तकलीफ उठाना पड़ता था एवं एवं बहुत गंभीर मरीजों की मृत्यु भी हो जाती थी हो जाती थी। क्षेत्र में एंबुलेंस की असुविधा को देखते हुए समर्पण एक पहल संस्था के संस्थापक-सह अध्यक्ष अध्यक्ष दीपेश कुमार चौहान, सचिव राज कुमार गोस्वामी, कोषाध्यक्ष बिट्टू चौहान एवं संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर पूर्व मंत्री, सचेतक सत्तारूढ़ दल, विधायक टुंडी विधानसभा एवं संस्था के संरक्षक मथुरा प्रसाद महतो को ज्ञापन देकर एंबुलेंस की मांग की। संस्था द्वारा एंबुलेंस को वैसे गरीब मजबूर मरीज़ के लिए चलाएगी जिन्हें पैसों के अभाव के कारण समय पर एम्बुलेंस नहीं मिल पाता हैं। संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश कुमार चौहान ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए हमारी संस्था ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से एम्बुलेंस की माँग की हैं। जिसे संस्था निःशुल्क जरूरतमंद लोगों को सेवा प्रदान करेगी और समय रहते अस्पताल पहुचाने का कार्य करेगी। इस विषय पर विधायक ने हम सभी को पूर्ण रूप से आश्वासन दिया हैं कि बहुत जल्द वे संस्था को एम्बुलेंस देंगे। जिससे संस्था अपने सामाजिक कार्यों को और बढ़ चढ़ कर पूरा कर सके। मौके पर धीरज सिंह, राजू ओझा, सूरज चौहान, बिट्टू चौहान, राकेश महतो आदि मौजूद थे।
