राशन कार्ड निरस्त करने की प्रकिया आरंभ

0
fastlive news

धनबाद : जिले के “की परफॉर्मेंस इंडिकेटर” में चिन्हित सरकारी नौकरी, आयकर दाता एवं ग्रॉस टर्नओवर श्रेणी में आने वाले लाभुकों का राशन कार्ड निरस्त करने की प्रकिया आरम्भ हो गई है। इस संबंध में उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा है कि खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देश अनुसार “की परफॉर्मेंस इंडिकेटर” में चिन्हित सरकारी नौकरी, आयकर दाता एवं ग्रॉस टर्नओवर श्रेणी में आने वाले जिले के 23612 लाभुकों का राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि “की परफॉर्मेंस इंडिकेटर” के तहत 21996 लाभुक आयकर दाता, 1493 ग्रास टर्नओवर एवं 123 लाभुक सरकारी नौकरी करने वाले चिन्हित किए गए हैं। यह सभी झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2024 के अनुसार “एक्सक्लूजन क्राइटेरिया” के अंतर्गत आते हैं। ऐसे सभी लाभुकों का राशन कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों सहित) निरस्त करने की कार्रवाई आरंभ किया गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन