
बाघमारा : बाघमारा के लुतीपहाड़ी मोड़ पर शनिवार के दिन लोकल सेल के असंगठित मजदूरों ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर लोकल सेल में समान काम एंव समान वेतन लागू करने की मांग की, इस प्रेस वार्ता में उपस्थित मजदूर जुलूसराम भूईंया ने कहा कि रोड सेल के लोडिंग एंव पेमेंट आदि को लेकर प्रशासकिय स्तर पर जिले में जो भी बैठक का आयोजन किया जाता है, उसमें मजदूरों के प्रतिनिधि को नहीं रखा जाता है, मजदूरों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रशासन से यह आग्रह किया है कि जिलास्तर के बैठकों में मजदूरों के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाये, ताकि मजदूरों की बातों को उसमें रखा जा सकें, इस मौके पर मजदूरों ने कहा कि सैंट्रल लेबर कमेटी की जो भी टीम कोलियरी में लोडिंग आदि के संबंध में आने वाली है, उस टीम का मजदूर स्वागत करते हैं, मजदूरों ने कहा कि टीम से आग्रह कि वे मजदूरों के हित में काम करें, प्रेस वार्ता में रिझू दास ने कहा कि उनलोगो ने कोर्ट में 2016 में अपनी मांगों को लेकर केस दायर किया है, जिसके फैसले का कॉपी मंत्रालय में जाने की खबर है, मजदूरों ने कहा कि मशीनीकरण से बेरोजगारी को बढ़ावा मिल रहा है, मजदूरों ने कहा कि मजदूरों के हित के लि वे किसी कीमत पर पेलोडर से लोडिंग का कार्य नहीं होने देगें, मजदूरों ने कहा कि कोयला उधमियों के तरफ से उपाध्यक्ष अमितेश जी ने जो बयान दिया है कि मशीन से लोडिंग होगी, इस बयान का सभी मजदूर विरोध करते हैं, मजदूरों ने कहा कि एक ओर जहां सैंट्रल एंव स्टेट गर्वनमेंट मजदूरों का पलायन रोकने के लिए काम कर रही है, वहीं पेलोडर से लोडिंग पर मजदूर बेरोजगार हो जायेगें, प्रेसवार्ता में कैलास दास ने कहा कि असंगठित मजदूर 30-35 वर्शो से रोड सेल में कोयला लदाई का काम कर रहे हैं, परंतु मजदूरों के हित के लिए कंपनी के द्वारा आजतक एक भी काम नहीं किया गया, इस मौके पर मजदूरों ने कहा कि बीसीसीएल आजतक कोयला उधोग में कोयला लोडिंग करने वाले असंगठित मजदूरों झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मजदूरों को बिजली, पानी, शिक्षा आदि की कोई सुविधा मुहैया नहीं करायी है, मजदूरों ने कहा कि वे लोग पिछले डेढ़ माह से लोकल सेल बंद होने से बेरोजगार हो गये हैं, उनके समक्ष भूखों की भीषण समस्या है, इस प्रेस वार्ता में संजय भूईंया, ननका भूईंया, राजू चौहान एंव अन्य मजदूर उपस्थित थे।