वर्तमान विधायक के शोषण एवं आतंक से बाघमारा का भविष्य खतरें मे है: जलेश्वर

0
fastlive news

बाघमारा :  बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के बाघमारा, डुमरा, हरिणा एवं उसके आस पास के क्षेत्रों में कांग्रेस की ओर से शनिवार को कांग्रेसी नेता बलराम महतो, राहुल महतो एवं सुमित महतो के नेतृत्व में एक पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित की गई। सर्वप्रथम लुतीपहाड़ी मोड़ में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा आरंभ किया गया। जो हरिणा काॅलोनी तक गई फिर वहां से वापस हरिणा विवेकानंद चौक तक पहुंची। जहां विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गण्मान्य और बाघमारा के भावी प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से बाघमारा में आतंक और गुण्डा राज चरम पर है। लोग खुली हवा में भी भय के वातावरण में जीवन यापन कर रहे है। इतना ही नहीं बाघमारा की गरीब, मजदूर,किसान, नौजवान पिछले 10 वर्षो से बाघमारा की आंतक से परेशान है। सभी तरह के व्यवसायियों का बाघमारा विधायक द्वारा शोषण किया जा रहा है। महतो ने कहा कि बाघमारा में आदिवासी एवं कमजोर वर्ग के लोगों का जमीन वर्तमान विधायक द्वारा डरा धमका कर हड़पा जा रहा है। इतना ही नहीं अपने बेसूमार खजाना भरने के लिए पिछले 10 वर्षों से कोलियरी एवं बड़े बड़े उद्योगपतियों से रंगदारी वसुलने का अधिपत्य जमाए हुए है। महतो ने बाघमारा की आम जनता से लेकर किसान, मजदूर, व्यवसायी, नौजवान एवं सभी वर्ग के लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान विधायक के कारण बाघमारा का भविष्य खतरे में है इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में बाघमारा के वर्तमान शोषक विधायक को बदलने का काम करें। सभा को संबोधित करते हुए राहुल महतो, सुमित महतो एवं बलराम महतो ने कहा कि आगामी विधानसभा मे बाघमारा से पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो को जिताकर वर्तमान एवं आने वाले पीढ़ी का भविष्य उज्जवल बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास कुमार सिंह, संतोष रजवार, धनेश्वर रजवार, उपेंद्र राय, देवानंद महतो, बासु रवानी,भरत महतो, मानिक महतो, संतोष महतो,श्रवण कुमार, आनंद सिंह आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news