
नई दिल्ली : देश में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की प्रतिबंध एवं जागरूकता संबंधी अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इन सारी विकल्पों के बावजूद सरकार ने एक सोंच रखी हैं। जिसमंे देश के सभी स्टार्टअप्स को सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प खोजने एवं वैसीे वस्तुओं का निर्माण करने के लिए एक चैलेंज जारी किया है जिसमें इस चैलेंज को सफल करने वाले प्रथम विजेता को तीन लाख तथा द्वितीय विजेता को दो लाख रूपये पुरस्कार राशि सरकार द्वारा दी जाएगी।