वेस्ट मोदीडीह में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

0
fastlive news

कतरास : सेवा भारती व सात्विक आईभीएफ के तत्वाधान में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) द्वारा आज तीसरा सप्ताह वेस्ट मोदीडीह के दास टोला स्थित हनुमान मंदिर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डॉक्टर बी एन चौधरी, आर एसएस के महानगर कार्यवाह पंकज सिंह व डॉक्टर सुनील कुमार ने भारत माता व बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्वल्लित कर किया। शिविर में बीपी, शुगर, हेमोग्लोबिन, पल्स, ऑक्सीजन की जाँच की गई। मौके परबवार्ड 4 के पार्षद छोटू सिंह, मीरा उर्फ आशा देवी, राहुल, राजेश कुमार, चंद्रभान प्रसाद ,महेंद्र स्वर्णकार, शंकर दास, भोला शर्मा, अरुण गोश्वामी, अभिषेक कुमार, गीता देवी, लीपा दास, शुभम सिंह, प्रणव सिंह, कौशल्या देवी, वीरेंद्र सिंह, परमेश्वर झा,कृष्णा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।प

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news