
एजेंसी: चेन्नई सुपर किंग के ओपनर खिलाड़ी शेन वाॅटसन आईपीएल के लिए अपने साथी खिलाड़ियेां के साथ अभ्यास कर रहे है। इधर कहा जा रहा है कि सुरेश रैना के टीम से बाहर होने के बाद शेन वाॅटसन की जिम्मेदारी टीम के लिए कुछ बढ़ गई हैं। इधर अपनी साथी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि टीम के साथियों के साथ वापस आने पर अच्छा लगा। इसके अलावा शेन वाॅटसन ने यह भी कहा कि उन्हें अब लय प्राप्त करने में भी ज्यादा समय अब नहीं लगेगा।
