
बाघमारा : सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन डुमरा बाघमारा द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को बच्चों के लिए मोटिवेशनल क्लास का शुभारंभ किया गया। मोटिवेशनल क्लास का शुभारंभ मुख्य अतिथि डुमरा दक्षिण प्रधान नम्रता सिंह ने किया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि मनुष्य के जीवन में सुख और दुःख लगा रहता है। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि दुःख की घड़ी में कई लोग पूरी तरह टूट जाते हैं। आगे बढ़ने की उम्मीद छोड़ देते हैं, ऐसे समय में उन लोगो को मोटिवेशनल अर्थात प्रेरणा की जरूरत होती हैं। इसी कड़ी को देखते हुए ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बच्चो को 25 दिनों के अंतराल में मोटिवेशनल क्लास दी जाएगी जिससे बच्चे अपने आने वाले दिनों में एक बेहतर जिंदगी जी पाएंगे। वहीं प्रधान नम्रता सिंह ने कहा ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया गया यह पहल काफी सराहनीय है और इससे बच्चो के भविष्य में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बच्चो से शिक्षा संबंधित मोबाइल का सद उपयोग, खेलकूद, अपने से बड़ों और छोटो का सम्मान करना आदि विषयों पर प्रेरणादायक अपने आशीर्वचन दिए और बच्चो से अपील की वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मन लगाकर पढ़ाई करें। मौके पर संस्था के सचिव सिंटू साव, रमेश कुमार, सुबोध कुमार, विक्की साव, नितेश कुमार, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार आदि शामिल थे।
