
रिपोर्ट : काशीनाथ
बाघमारा : धनबाद जिला अनुसूचित जाति मोर्चा धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष गौर चन्द बाउरी के नेतृत्व में सिनीडीह में शनिवार को जामताड़ा के विधायक इफरान अंसारी का पुतला दहन किया गया। गौर चन्द बाउरी ने बताया कि विधायक इफरान अंसारी द्वारा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी को साउथ का गुंडा कहा गया हैं। इसलिए विरोध में इरफान का पुतला जलाया गया हैं। विधायक इफरान अंसारी पर दलित विरोधी मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए। मौक पर गोपाल बाउरी, आनंद बाउरी श्रीमंत बाउरी, राजकुमार चौहान, राम जी चौहान, ओमकार बाउरी, बुधन भुईयां, रोहित कुमार, शक्ति उरांव, लाला बाउरी, दुखन भुईयां, कन्हाई बाउरी, निपेन बाउरी, जीतू बाउरी, सैयद, विकी, सुनील सिंह, सूरज भुईयां, कृष्णा बाउरी, ओम प्रकाश दास, अरविंद दास, छोटू दास आदि लोग उपस्थित थे।
