
रिपोर्ट : काशीनाथ
बाघमारा : बीसीसीएल के ब्लॉक 2 क्षेत्र अंतर्गत नदखुरकी कोल डंप के कोयला लोडिंग मज़दूरो ने ब्लॉक 2 क्षेत्र का ट्रांस्पोर्टिंग कार्य शनिवार को ठप कर दिया। बताया जाता है कि नदखुरकी कोल डंप में 18 जून को कोयला लोडिंग के लिए गये ट्रकों में से कई ट्रकों को कोयला पर्याप्त नही मिलने के कारण ट्रकों में आधा ही कोयला लोड हो पाया। जिसको लेकर क्षेत्रीय प्रबंधन ने यह आदेश दिया कि इन अधूरे कोयले लोड ट्रकों को खाली करवाकर डंप से बाहर किया जाय। इस आदेश पर लोडिंग मजदूरों आक्रोशित हो गए और प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए ट्रांस्पोर्टिंग काम बाधित कर दिया। हालांकि चार घंटे बाद 14 नंबर हाजरी घर मे प्रबंधन और मजदूर पक्ष के बीच वार्ता हुई और यह तय हुआ कि इन अधूरे कोयला लोड ट्रकों को खाली करने के बजाय पूर्ण कोयला भरकर डंप से आउट किया जाएगा। लेकिन आनेवाले दिनों में अब कोल डंप में उतने ही ट्रकों की एंट्री होगी जितना ट्रक लोड हो सकेगा। वही प्रबंधन की ओर से ये भी आवश्वासन दिया गया कि नदखुरकी कोल डंप में कोयला पर्याप्त मात्रा में दिया जाएगा और स्टीम कोयला भी उपलब्ध किया जायेगा। वार्ता में प्रबंधन पक्ष से मैनेजर केके दत्ता, डी हाजरा, मजदूरों पक्ष से ननका दास, उमेश यादव, अरविंद सिंह, दिनेश चौहान छोटू दास, जग्गू गोप आदि मौजूद थे।
