
बाघमारा : भाकपा माले के बैनर तले डेको आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय बेरोजगारो को रोजगार देने एवं प्रदूषण के रोकथाम के लिए कंपनी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से भाकपा माले के प्रखंड प्रभारी बलदेव वर्मा एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में जेएमएम के महिला नेत्री ने भी समर्थन देते हुए इस प्रदर्शन में शामिल हुई।