
बाघमारा : माथाबाँध फुटबॉल मैदान में यूथ क्लब डुमरा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेल संघ बरोरा ने डीएफसी क्लब मुराईडीह को 1-0 से पराजित किया। निर्णय पनाल्टी शॉट से हुआ। इस मौके पर विधायक ढुलू महतो ने विजेता – उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
फाइनल मैच खेल संघ बरोरा और डी.फ.सी मुराईडीह के बीच खेला गया, जिसमें विजेता टीम रही खेल संघ बरोरा, विजेता टीम को विधायक ढुल्लू महतो ने पुरस्कृत किया एवं द्वितीय टीम को उपमुखिया डुमरा दक्षिण जीवन महतो ने पुरस्कृत किया, प्रथम पुरस्कार में एक बड़ा खसी, सिल्ड, 3000 रुपए नगद एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल दिया गया, द्वितीय पुरस्कार में खस्सी, सिल्ड, 1500 रुपए नगद एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल, वही तृतीय पुरस्कार में सभी खिलाड़ियों को जर्सी, सिल्ड, फुटबॉल एवं मेडल दिया गया, साथ ही चौथे पुरस्कार के रुप में फुटबॉल एवं मेडल प्रदान किया गया, मौके पर मुख्यरूप से विधायक ढुलू महतो, अशोक चक्रवर्ती, उप मुखिया डुमरा दक्षिण जीवन महतो, रंजीत हरि, बबलू गोप, कमेटी सदस्य, जीतू चौहान, आकाश कुमार, राहुल कुमार, पशुपति कुमार, उदय कुमार, गोलू कुमार, सागर कुमार आदि उपस्थित थे।
