स्व लाल बहादुर शास्त्री जी के पुन्यतिथि पर कंबल का वितरण

0
fastlive news

बाघमारा : पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी के पुन्यतिथि पर यूथ फोर्स के द्वारा जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण लालूडीह में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर सिंह ने कहा कि आज किसान नेता और गुदड़ी के लाल पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी का पुन्य तिथि है।स्व लाल बहादुर शास्त्री जीवन भर गांव – गरीब,मजदूर – किसान की सेवा किए। उन्होने कहा कि यूथ फोर्स एक सामाजिक जन संगठन है जो पिछले 15 वर्षी से टुंडी के गांव – गरीब, मजदूर – किसान की सेवा करते आ रही है। बढ़ती ठंड को देखते हुए यूथ फोर्स के द्वारा जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है । इस अवसर पर डा खुर्शीद, अहमद रज्जा, हेमलाल रवीदास,अकरम अंसारी , शब्बीर अंसारी उर्फ पिंटु,मो नुर आलम,मो शमीर उर्फ लाला, मो आदि थे। ।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news