
बाघमारा । स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बाघमारा में बुधवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का प्रारंभ मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी एवं बाघमारा प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सावित्री देवी धर्मपत्नी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेल को भी महत्व दे। खेल में भी बेहतर बन बच्चे ऊना भविष्य सवार सकते है। विशिष्ट अतिथि गीता देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि वतर्मान समय में सरकार भी खेलकूद को बढ़ावा दे रही है। बच्चे पढ़ाई के साथ खेल में भी अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करें। खेलकूद से बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ व मजबूत होते है। वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने अतिथियों को श्री फल एवं शॉल देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में खो-खो खेल के फाइनल में कक्षा सप्तम की छात्राओं ने दशम की छात्राओं को 44-34 अंकों से पराजित किया। वही बिस्कुट रेस में एलकेजी के सोनु रजक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, नर्सरी के सक्षम रॉय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और एलकेजी के आयुष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अल्फाबेट रेस में एलकेजी के सोनु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, नर्सरी के कमिल राजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और एलकेजी के मोनू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फ्रॉग रेस में नर्सरी के कमिल राजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, एलकेजी के आयुष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, नर्सरी के अंशुमान कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बलून ब्रुस्टिंग में एलकेजी के सुमित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, नर्सरी के कमिल राजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और नर्सरी के अंश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बिस्कुट रेस में पहली कक्षा के अंकित कुमार ने प्रथम स्थान, राधा कुमारी ने द्वितीय स्थान और अभिनव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।फ्रॉग रेस में पहली कक्षा के अंकित कुमार ने प्रथम स्थान, अभिनव कुमार ने द्वितीय स्थान और यूकेजी के सुशांत शेखर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेक रेस में तीसरी कक्षा के मोमिता कुमारी ने प्रथम स्थान, बबिता कुमारी ने द्वितीय स्थान और श्रद्धा कुमारी ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। मैथ रेस में पांचवी कक्षा के अमन कुमार ने प्रथम स्थान, चौथी कक्षा के अर्जुन महतो ने द्वितीय स्थान, हार्दिक गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर रेस में चौथी कक्षा के राहुल कुमार ने प्रथम स्थान, पांचवीं कक्षा के अर्जुन कुमार ने द्वितीय स्थान, चौथी कक्षा के आयुष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर रेस में पाँचवी कक्षा के मुस्कान कुमारी ने प्रथम स्थान, रानी कुमारी ने द्वितीय स्थान और चौथी कक्षा के सोनम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थ्री लेग्स रेस में चौथी कक्षा के आदित्य कुमार और हर्ष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सोनु कुमार और विवेक कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, निशांत कुमार और अभय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर प्रधानाचार्य लखन प्रसाद महतो, शिक्षक गिरधारी लाल खंडेलवाल, सुजीत कुमार राय, शिक्षिका किरण कुमारी, अनिता कुमारी, सुनैना पांडेय आदि मौजूद थी।