हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर ओपी घेरा

0
fastlive news

कतरास : जयराम मांझी हत्याकांड के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं मामले के शीघ्र उद्भेदन की मांग को लेकर झारखंड कोलियरी मज़दूर यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू के नेतृत्व में शुक्रवार को ईस्ट बसुरिया ओपी का घेराव किया गया। घेराव के दौरान रतिलाल टुडू ने ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा पूरे मामले का निष्पक्ष, गहन जांच करने की मांग की है । उन्होंने कहा कि झारखंड कोलियरी मज़दूर यूनियन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। टुडू ने बताया कि बीसीसीएल एरिया-5 अंतर्गत तेतुलमारी कोलियरी में कार्यरत जयराम मांझी अपनी सामान्य पाली की ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपनी टाटा नेक्सॉन कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोरीटांड़ क्षेत्र में उनकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। बाद में स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया। घेराव के दौरान आदिवासी समाज के प्रतिनिधि एवं महिलाएं, यूनियन के कार्यकर्ता तथा अनिल टुडू, टुंडी विधायक प्रतिनिधि बिरजू सोरेन,मोहिराम मांझी, सुरेन्द्र हेम्ब्रम निर्मल हेम्ब्रम,राम कुमार राम,नितिन कुमार क्रिश रवानी राजू कुमार मनोज कुमार प्रजापति साहिल कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news