हाथरस घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

0
fastlive news

धनबादः  हाथरस की घटना के बाद पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग किए जाने के दौरान उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ सोमवार को मिश्रित भवन धनबाद स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस की जिला इकाई ने मौन सत्याग्रह का आयोजन किया। मौन सत्याग्रह का आयोजन के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान विद्यायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे वह हाथरस की घटना हो या फिर कृषि कानून, बीजेपी आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस गांधी की प्रतिमा के नीचे मौन सत्याग्रह किया है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश कमेटी के निर्देश पर झारखंड के विभिन्न जिलों में मौन सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आगे सिंह ने कहा कि हाथरस मामले को लेकर राज्य के विभिन्न जिलों में कांग्रेसियों ने मौन सत्याग्रह कर पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की। इसी क्रम में धनबाद में भी कांग्रेसियों ने गांधी की प्रतिमा के नीचे मौन सत्याग्रह किया। इस मौके पर झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह, जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह के अलावा जिले के कई वरीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

हाथरस घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news