
रांची: बैंको के निजीकरण के खिलाफ बैंक ऑफ इंडिया के तामम कर्मियों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते हुए बैंकों में हड़ताल किया। वहीं जमशेदपुर, धनबाद और चतरा समेत राज्य के कई जिलों में बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। बैंक ऑफ इंडिया के कर्मियों ने कहा कि सरकार के बैंकों का निजीकरण करने के साथ ही श्रम विरोधी नीति अपनाई जा रही है। बैंको में बहाली पूरी तरह से बंद कर दी गई है। जिसके कारण लगातार स्टाफ की कमी हो रही है। बहाली नहीं होने के कारण पूरे देश में बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप ले रही है। इस दौरान हड़ताल कर्मियों ने कहा कि बैंककर्मी इन दिनों सरकार की नीतियों से बेहद परेशान है। अपनी नौकरी को लेकर कर्मी असुरक्षित महसूस कर रहें हैं।
