
बाघमारा : जेएलकेएम नेता स्वर्गीय दीपक महतो की पत्नी अंजू कुमारी ने धनबाद नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 6 से पार्षद पद हेतु नामांकन पत्र लिया है। कहा जा रहा है कि स्वर्गीय दीपक महतो की पत्नी अंजू कुमारी अपने पति के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए चुनावी मैदान में उतर रही है। वैसे तो स्व
दीपक महतो इस वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। लेकिन बलियापुर में एक सड़़क हादसे में उनका दुखद निधन हो गया। इधर पति के खोने के बाद अंजू ने अपनी हिम्मत नहीं हारी और पति के सपना को पूरा करने के लिए 2 फरवरी को नामांकन करने का निर्णय लिया है। भावुक होकर अंजू ने कहा कि वे अपने पति की समाजसेवा की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हैं। अंजू के इस साहसी फैसले को वार्ड नंबर 6 के जनताओं ने सराहना की हैं।