मृत बीसीसीएल कर्मी के आश्रित को मिला नियुक्ति पत्र

0
fastlive news

बाघमारा : बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र शताब्दी कोलियरी में ऑफिस सुपरीटेंडेंट विजय मोहली की मौत रविवार को इलाज के दौरान रीजनल हॉस्पिटल बाघमारा में हो गई। मालूम हो कि कार्य के दौरान 2 जनवरी 2023 को विजय मोहली की तबियत बिगड़ने पर सहकर्मियों ने उन्हें डुमरा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल में रेफर किया था। उसी समय से विजय अस्पताल में इलाजरत थे। अस्पताल में रविवार को विजय की मौत इलाज के दौरान हो गया। इधर अस्पताल में विजय की मौत होने के बाद उनके परिजन एवं श्रमिक नेताओं ने उनके शव को शताब्दी कार्यालय के समक्ष रखकर आश्रित को नियोजन समेत अन्य लाभ की मांग क्षेत्रीय प्रबंधन से करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो मौके पर पहुंचे और मांग को लेकर पांच घंटे तक एएमपी कोलियरी का चक्का जाम कर दिया।

मृतक विजय मोहली

इसके बाद शताब्दी कार्यालय में संयुक्त मोर्चा द्वारा कोलियरी एवं एरिया प्रबंधन से वार्ता हुई। वार्ता में दूरभाष से विधायक ने कोयला भवन मुख्यालय डायरेक्टर पर्सनल व सीएमडी से मांग को लेकर बात की। इसके बाद प्रबंधन ने मृतक के आश्रित को प्रोविजनल नियोजन दिया। वही बाघमारा विधायक ने आश्रित को नियुक्ति पत्र सौंपा। मौके पर यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के नर्मदेश्वर पांडेय, उपप्रमुख रंजीत सिंह, बरोरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवानंद साव, डुमरा उत्तर के मुखिया विनोद महतो, अमरेंद्र कुमार, विरंचि शर्मा, नवल किशोर महतो, एचएन प्रसाद गांधी, नंदू नोनिया, जगदीश रवानी, टेकलाल महतो आदि मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन