
धनबाद : धैया कोरंगा बस्ती के समीप बुधवार को सड़क मार्ग पर एक ऑटो (JH10AF-9420) अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ऑटो में सवार एक बच्चा घायल हो गया, आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने बच्चें को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, वही ऑटो के चालक को नशे में धुत पाकर लोगों ने पिटाई कर दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को जब्त कर चालक को थाने ले गई, बताया जाता है ऑटो तेज रफ़्तार से बरवड्डा से धनबाद की तरफ जा रही थी, इसी दौरान धैया कोरंगा बस्ती के समीप उक्त दुर्घटना हुई|
