
हैदराबाद : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को तेलंगाना के शमशाबाद में रैली की, उन्होंने कहा कि केंद्र में केवल मोदी ही एक मजबूत सरकार दे सकते हैं, हवाई हमले के बाद भारत में जश्न मनाया जा रहा था, लेकिन, मात्र दो स्थानों पर दुख था, एक पाकिस्तान में और दूसरा राहुल बाबा एंड कंपनी के खेमे में, इस दौरान उन्हें पार्टी के एक कार्यकर्ता ने बकरी का बच्चा भेंट किया|