
बाघमारा : श्री गंगा गौशाला कतरास – करकेन्द में तुलादान, वोटिंग का उद्घाटन गौ भक्त जीवन कुमार अग्रवाल ने किया। गौशाला में स्थित जलाशय में नौकायन का विधिवत उद्घाटन क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन का एक साधन उपलब्ध कराया है। इस दौरान गौशाला परिवार के दर्जनों सदस्यों ने नौकायन कर वोटिंग लुफ्त उठाया। वहीं गंगा गौशाला के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सच्ची श्रद्धा के साथ गौ माता की निरंतर सेवा करने का शपथ लिया। गौशाला के अध्यक्ष अनीश डोकानिया ने कहा कि गौ माता की सेवा से गौ माता का आशीर्वाद बनी रहती है। गौशाला में वोटिंग का उद्घाटन करने के उद्देश्य को लेकर उन्होंने कहा कि गौशाला घूमने आने वाले पर्यटक एक बेहतर माहौल और प्राकृतिक वातावरण में नौकायन का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में मशीन लगाकर शुद्ध देसी घी निर्माण करने की योजना है जो बाजार से कम कीमत पर लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा । उन्होंने सभी गौ भक्तों से गौ सेवा करने एवं गौ माता के लिए दान देने की अपील की।
मौके पर गौशाला के महासचिव महेश अग्रवाल, मातादीन अग्रवाल, उदय वर्मा, डॉ मधुमाला, कमलेश सिंह, चुन्ना यादव, रितेश नारनौली, अशोक शर्मा, विशाल सिंह, दीपक अग्रवाल, पंकज सिन्हा, राजन खंडेलवाल, आकाश खंडेलवाल, अरुण चौधरी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।