
बाघमारा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिणा के प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद शर्मा के सेवानिवृत्ति पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई । इस विदाई समारोह के दौरान बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो एवं क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार पाल मुख्य रूप से उपस्थित थे । विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने उन्हें एक कुशल शिक्षक बताया। इतना ही नहीं उनके पुराने जीवनउपयोगी बातों को याद करते हुए अपना मार्गदर्शक बताया । क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार पाल ने उन्हें एक कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ और व्यवहार कुशल शिक्षक बताते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने उनके जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री श्रवण कुमार महतो, अंचल सचिव रामेश्वर महतो , प्रवीण कुमार लाला, ऋषिकेश पांडे, प्रदीप कुंभकार, किरण देवी , देवेश कुमार त्रिवेदी, ब्रजेश कुमार भट्ट, विमलेश कुमार पांडे, विजेंद्र पांडे ,पंकज कुमार चौरसिया, संजीव कुमार ,विनय कुमार झा आदि मौजूद थे।