मांदर की थाप पर उमड़ा जनसैलाब, करमा महोत्सव की भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां

0
fastlive news

बाघमारा। राज्यस्तरीय करमा महोत्सव 2026 को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी अब पूरे शबाब पर है। रविवार को डुमरा स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से करमा अखरा समिति, बाघमारा के तत्वावधान में भव्य जनजागृति शोभायात्रा निकाली गई। मांदर-ढोल की गूंज, पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों के लोकनृत्य और जय करमा, जय झारखंड के नारों से पूरा क्षेत्र झारखंडी संस्कृति के रंग में रंग गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, उनकी पत्नी डोली देवी एवं धनबाद सांसद दुलू महतो कि पत्नी सावित्री देवी ने राजा सत्येंद्र नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा और सांस्कृतिक दल पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ नगर भ्रमण पर निकले।

विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि करमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान, भाई-बहन के अटूट प्रेम और कृषि समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यस्तरीय करमा महोत्सव 2026 बाघमारा के इतिहास का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन बनेगा। साथ ही शोभायात्रा को सफल बनाने में करमा अखरा समिति की महिला सदस्यों की भूमिका की विशेष सराहना की।

मौके पर प्रखंड उपप्रमुख रंजीत सिंह, मुखिया आनंद कुमार महतो उर्फ जीवन, मुखिया बिनोद महतो, पंचायत समिति सदस्य नंदलाल रवानी, उषा देवी सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में झारखंडी संस्कृति प्रेमी उपस्थित थे। समिति ने महोत्सव में अधिकाधिक लोगों से सहभागिता की अपील करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा