धनबाद : नहीं रहे पूर्व मंत्री सह जमसं नेता बच्चा सिंह, क्षेत्र में शोक की लहर

0
fastlive news

Dhanbad : झरिया के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री सह जनता मजदूर संघ के वरीय नेता बच्चा सिंह का निधन सोमवार को हो गया। वे काफी दिन से बीमार चल रहे थे। बच्चा सिंह के निधन से धनबाद कोयलांचल वासियों में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही जनता मजदूर संघ के पदाधिकारीयों व सदस्यों ने उनके निधन पर शोक जताते हुए अपूर्णीय क्षति बताया। स्व बच्चा सिंह मजदूर नेता सूर्यदेव सिंह के छोटे भाई थे। वे जिंदगी भर जनता मजदूर संघ के बैनर तले मजदूर हित के लिए आंदोलन व आवाज उठाते रहें।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news