
रांची : झारखंड के रांची से रेप व हत्या के मामले में एक शख्स को दोषी मानते हुए कोर्ट से सजा सुनाए जाने की एक खबर सामने आई है । जिसमें कोर्ट में उक्त आरोपी को अंतिम सांस तक कोर्ट ने सलाखों में रहने की सजा सुनाई है। मालूम हो कि एक साढे चार साल की बच्ची की साथ रेप व हत्या करने के मामले में एक शख्स को पोक्सो एक्ट के तहत कोर्ट ने सजा सुनाई है । जिसमें कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए उन्हें अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा दी है। इतना ही नहीं इसके अलावा कोर्ट ने आरोपी पर ₹25000 का भी जुर्माना लगाया है । मालूम हो कि जनवरी 2020 को एक बच्ची के माता-पिता से झगड़ा होने के बाद उक्त आरोपी ने उस साढे चार साल की बच्ची के साथ निर्मम और जघन्य
घटना को अंजाम दिया था। जिस पर दोषी मानते हुए पोक्सो की स्पेशल कोर्ट में आरोपी को अंतिम सांस तक जेल की सलाखों में रहने की सजा सुनाई है।