धनबाद की जनता के साथ हर संघर्ष में खड़ा रहूंगा : संजीव सिंह

0
fastlive news

बाघमारा। माटीगढ़ जमुनिया डेम परिसर में रविवार को जनता मजदूर संघ द्वारा वार्षिक कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झरिया की विधायक रागिनी सिंह, पूर्व विधायक संजीव सिंह तथा संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम प्रमुख रूप से मौजूद रहे। करीब साढ़े आठ वर्षों बाद कारावास से बाहर आने पर पूर्व विधायक संजीव सिंह का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए संजीव सिंह ने मजदूरों और धनबाद की जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी जनता का भरोसा और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष पहले की तरह मजबूती से जारी रहेगा। मजदूर हितों की रक्षा के लिए हर मंच और हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता को जहां भी उनकी जरूरत होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता मजदूर संघ लंबे समय से मजदूरों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाता आ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। वहीं संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने संगठन की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए आने वाले समय की कार्ययोजना साझा की।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद किया और वनभोज का आनंद लिया। आयोजन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। समारोह में संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य गोपाल मिश्रा सहित अकलेश नोनियां, परमेश्वर भुईयां, विजय कुमार चौहान, इंद्राशन यादव, मंगल हेंब्रम, सुरजबली साव, गणेश सिंह, बृजमोहन पांडेय, विजय कुमार नोनिया, कृष्णा राउत, मुकेश कुमार, सीडी मिश्रा, ढालचंद महतो, डीसी देशवाली, अमृत बेलदार, विष्णु कुमार, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन