
बाघमारा : रामपुर स्थित काली मंदिर में मां रक्षा काली की नई प्रतिमा स्थापना की गई। इस दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में रविवार देर रात तक चले पूजनोत्सव के दौरान मां की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराया गया। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मां के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटी। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मंदिर पहुंचे और मां रक्षा काली के दरबार में माथा टेक क्षेत्र के नागरिकों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक के साथ भाजपा के सिनीडीह मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, मुखिया यशोदा देवी सहित अन्य थे। धार्मिक अनुष्ठान के समापन सोमवार को हुआ। जो दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया।