
कतरास : बुध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर वर्ष 2026 पूजनोउत्सव के लिए श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति जीएनएम हाई स्कूल मैदान मे खुंटी पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह पूज्जनोतसव पंडित हारा ठाकुर के देखरेख में संपन्न हुआ। विधि विधान के साथ इस महोत्सव में मौके पर समिति के संरक्षक विनय वर्मा, अध्यक्ष शंकर जायसवाल सचिव मुकेश भट्ट कोषाध्यक्ष शैलेंद्र चौरसिया निगरानी समिति अध्यक्ष सरोज विश्वकर्मा कार्यकारी अध्यक्ष पंकज सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के बिनोद रजक ,अशोक शर्मा ,मनोज राय, शैलेंद्र सिन्हा, दिलीप तर्वे गोपाल बोस कुलदीप सिंह,ईश्वर लाल, शरण कौशल सिन्हा शंकर केवट पीयूष प्रमाणिक, अरुण राणा, शेखर प्रमाणिक आदि का सराहनीय योगदान रहा।