बाघमारा में आस्था के रंग में रंगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

0
fastlive news

बाघमारा। रथटांड में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पारंपरिक रीति-रिवाज और भक्तिमय माहौल के बीच निकाली गई। जैसे ही भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा सजे-धजे रथ पर विराजमान हुए, पूरा इलाका “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पहले विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया, फिर पूरे उत्साह के साथ रथ को खींचते हुए निर्धारित मार्ग से मांसी बाड़ी तक पहुंचाया।
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान तीन दिनों तक मांसी बाड़ी में विश्राम करेंगे। इसके बाद विशेष अनुष्ठान के साथ उनकी वापसी रथयात्रा निकाली जाएगी।
रथयात्रा के साथ पूरे क्षेत्र में मेले जैसा नजारा देखने को मिला। बच्चों की भीड़ खिलौनों की दुकानों पर उमड़ी, जबकि लोगों ने आइसक्रीम, गोलगप्पे और चिनिया बादाम का आनंद लिया। धार्मिक आस्था और उत्सवी माहौल का यह सुंदर संगम पूरे आयोजन में साफ दिखाई दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम मुखर्जी, गौतम मुखर्जी सहित मुखर्जी परिवार एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन