
लखनऊ : देश के चर्चित राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था को लेकर जनताओं का विश्वास बढता जा रहा है। क्योंकि उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद सहित 3लोगों को वर्षों पुराने मामले के आरोप में कोर्ट ने सजा सुनाई उससे वहां की सरकार ने लोगों का दिल जीतने का काम किया है। कल जो प्रयागराज की अदालत में गैंगस्टर अतीक अहमद समेत 3 लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है उसने वकील उमेश पाल का वर्ष 2006 में अपहरण के मामले में आरोपी हैं। प्रयागराज की कोर्ट में इन तीनों को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा दी है। बताया जाता है कि विधायक राजू पाल के मर्डर केस के मामले में उमेश पाल मुख्य गवाह था। जो बीते फरवरी में मुख्य गवाह उमेश पाल की भी हत्या कर दी गई। उमेश पाल के अपहरण के मामले में अतीक सहित अन्य लोग मुख्य आरोपी थे। कोर्ट द्वारा सजा सुनवाई के पूर्व ही उत्तर प्रदेश की प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गैंगस्टर अतीक अहमद को गुजरात से उत्तर प्रदेश प्रयागराज कोर्ट लाया गया। जहां सुनवाई के दौरान अतीक सहित अन्य आरोपी को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई।
्