कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने को ले बैठक

0
fastlive news

धनबाद : .कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर टोटमिक कुरमी /कुड़मी विकास मोर्चा की एक बैठक गाँधी सेवा सदन के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि यदि केन्द्र सरकार शीतकालीन सत्र में कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल नहीं करती है तो पूरा कुड़मी समाज अपने हक़ अधिकार के लिए दिल्ली तक आंदोलन करेंगे। बैठक का संचालन नरेश महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय प्रधान महासचिव रामपदो महतो, केन्द्रीय महासचिव गिरिधारी महतो, वरीय उपाध्यक्ष महेन्द्र महतो, केन्द्रीय उपाध्यक्ष अशोक महतो, भागवत महतो, केन्द्रीय सचिव महिला मोर्चा रूदनी देवी, प्रतिभा देवी केन्द्रीय उपाध्यक्ष, केन्द्रीय सचिव युवा मोर्चा राजु महतो, संजय महतो जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, केन्द्रीय सदस्य सुबल महतो, राम प्रसाद महतो, सुगीया देवी सुमित्रा देवी आदि लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news