
धनबाद: पहला कदम दिव्यांग ब्च्चों का स्कूल जगजीवन नगर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी पहुंचे । इस दौरान दिव्यांग बच्चों द्वारा दीपावली के लिए बनाये गये दीपक , कैंडिल, फ्लोटिंग कैंडल, तोरण बंदनवार ड्राई फ्रूट्स ट्रे, कलश इत्यादि के लिए लगाए हुए स्टॉल में उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बच्चों द्वारा निर्मित सामग्री की प्रशंशा करते हुए जिले के लोगो से दिव्यांग विद्यालय पहला कदम से सामग्री लेकर दीपावली में अपने घर को रोशन करने की अपील की। वहीं विधायक पत्नी सावित्री देवी ने पहला कदम स्कूल के बच्चों से हर समय साथ देने का वादा किया। दौरान पहला कदम स्कूल में चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया । जिसमे सभी बच्चो के स्वास्थ्य की जांच की गई। मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका तथा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।