
बाघमारा : : मंदरा तथा डुमरा पंचायत के मुखिया के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में मुखिया संघ ने रविवार को
बरोरा थाना परिसर में धरना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मुखिया द्वारा दिए गए धारणा की
सूचना पाकर बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल मौके पर पहुंचे और मुखिया संघ के प्रतिनिधियों से वार्ता की।
मुखिया संघ के प्रतिनिधियों से हुई साकारात्मक वार्ता में बाघमारा एसडीपीओ ने एक सप्ताह के अंदर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का आश्वाशन दिया। पुलिस पदाधिकारी के आश्वासन के बाद संघ ने धरना समाप्त कर दिया। मालूम हो कि शनिवार रात बिजली विवाद के बाद बरोरा थाना परिसर में मौजूद भीड़ के बीच मुखिया पर हमला हुआ था। थाना क्षेत्र में हुई अलग अलग मामले में बरोरा पुलिस को अलग-अलग तीन शिकायत मिली है। बरोरा पुलिस तीनो शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर नामजद आरोपियो की गिरफ्तारी तेज कर दिया है। एक शिकायत राजकुमार चौहान माथाबाँध बस्ती निवासी ने दी है। जिसमें शिकायत देते हुए कहा कि शनिवार रात लगभग 9:30 बजे बिजली आपूर्ति कराने के लिए गाँव वालो के साथ बिजली घर के समीप पहुँचा। तभी शंकर बेलदार, गौरव चौहान , , ललित चौहान , नीरज चौहान उर्फ मोटका ,अंकित सिंह , विशाल चौहान , अनिश चौहान, सोनु चौहान, सुनिल ठाकुर ने हरवे – हथियार से लेस होकर हमला कर दिया। दूसरी शिकायत डुमरा उतर पंचायत के मुखिया विनोद कुमार ने देते हुए कहा है कि वह रात लगभग-11:00 बजे विशेष कार्य से बरोरा थाना आया था। तभी घात लगाकर बैठे बजरंगी चौहान , प्रभाष चौहान , आकाश नौनिया , शंकर चौहान ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। तीसरी शिकायत मंदरा पंचायत के मुखिया ललिता देवा ने दी है। जिसमें मुखिया ललिता देवी ने शिकायत में कुन्हाई चौहान, पप्पु चौहान, मनोहर चौहान, अकश चौहान, बागर चौहान, सन्नी चौहान , रविन्द्र चौहान उर्फ (गुसटा) सूरज चौहान , सतिश चौहान उर्फ (पोलटी), दिनेश चौहान उर्फ (मोची) नारायण चौहान, बंटी चौहान. गज चौहान, ओम चौहान, गुड्डू चौहान, उमेश चौहान, चन्द्रदीप पाण्डेय , दुखहरन चौहान, सतीश पाण्डेय , सुरज चौहान उर्फ महाकाल को आरोपी बनाते हुए कार्रवाई की मांग की है।