बच्चा चोर की अफवाह में लोगों ने की मारपीट, तीन लोग गिरफ्तार

0
fastlive news

धनबाद। राजगंज इलाके में बच्चा चोरी की अफवाह ने दो निर्दोष लोगों को भीड़ के गुस्से का शिकार बना दिया। बिना सत्यापन के फैली बातों पर भरोसा कर कुछ लोगों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही तत्काल राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्रशासन ने साफ किया कि अफवाह फैलाना और भीड़ बनाकर हमला करना दंडनीय अपराध है। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने निगरानी और गश्ती बढ़ा दी है। घटना शनिवार रात की बताई जाती हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news