मधुबन में इन्दूकुरी कंपनी के कार्यालय खोलने के प्रयास का ग्रामीणों ने किया विरोध

0
fastlive news

बाघमारा। मधुबन क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय माहौल गरमा गया जब इन्दूकुरी कंपनी द्वारा चुपके से मधुबन रेस्क्यू ऑफिस के समक्ष अपना कार्यालय खोलने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

जानकारी मिलते ही मधुबन बचाव संघर्ष मोर्चा के सदस्य मौके पर पहुंच गए और इन्दूकुरी कंपनी के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संबंधित जमीन मधुबन के रैयतों की है और बिना विधिसम्मत प्रक्रिया एवं स्थानीय लोगों की सहमति के किसी भी प्रकार का कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

विरोध बढ़ता देख इन्दूकुरी कंपनी के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे सोमवार को जमीन की मापी कराए जाने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पर विचार करेंगे। स्थिति को गंभीर होता देख कंपनी के लोग वहां से वापस लौट गए।

मौके पर मुख्य रूप से मधुबन बचाव संघर्ष मोर्चा के सदस्य स्वरूपानंद महतो, राजेश महतो, बंशी महतो, भरत महतो, भूदेव महतो, कुनाल महतो, तेज नारायण महतो, प्रदीप महतो, जय प्रकाश महतो, भीम महतो, पप्पू कोचर, प्रमोद सेठ, मिठाईलाल महतो, रोहित महतो, बाबूलाल महतो, सतेन्द्र महतो, सुरेश महतो, मुकेश रविदास, दीनू महतो, राजू महतो, कैलाश महतो, संजय यादव, छोटू यादव, राजा घोष, अजय चौहान, विजय चौहान, अजीत चौहान एवं दीपक चौहान सहित मधुबन, बंगलाधौड़ा, परसबनिया, भलगजरी और सोनानगर के कई ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी जमीन पर किसी प्रकार का अतिक्रमण या जबरन कार्य किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन