लायंस क्लब हरिणा द्वारा पौधरोपण

0
fastlive news

बाघमारा : लायंस क्लब हरिणा के सौजन्य से शनिवार को एंजल पब्लिक स्कूल पांडेडीह में 15 पौधे लगाए गए। पौधारोपण के पश्चात सभी बच्चों ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने को लेकर इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि जुलाई-सितंबर तक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कुल 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मिशन 500 के तहत विभिन्न स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष केसी पॉल , लायन सुनील सिंह, लायन आशुतोष बर्मन, लायन रवि चौहान तथा शिक्षक तरुण विश्वकर्मा, रणजीत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित। थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news