
सांसद चंद्र प्रकाश व विधायक ढुलू ने हरि झंडी दिखाकर इंटरसिटी ट्रेन को कतरास से किया रवाना
बाघमारा: धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव बुधवार सुबह 6 बजे कतरासगढ स्टेशन पर हुआ। ट्रेन के पहुंचने के पहले से ही गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं बाघमारा विधायक ढुलू महतो कतरास स्टेशन पर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मौजूद थे। ट्रेन के पहुंचते ही चालक-गार्ड को माला पहनाकर, पुष्प गुच्छ देकर, मिठाई खिलाकर स्वागत किया। ट्रेन रवाना होने से पहले सांसद, श्री चौधरी व विधायक श्री महतो ने हरि झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डीसी लाईन का बंद सभी ट्रेन को जल्द खुलवाने का प्रयास करेंगे। उन्होने कोयलांचल वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एक माह के अंदर डीसी ट्रेन को चलवाने का प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि विधायक ढुलू महतो के साथ रेल मंत्री से मुलाकात कर 18 को आयोजित रेल की बैठक में इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों को चलवाने पर बात को रखेंगे। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ढुलू महतो ने कहा है आज इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होना बहुत ही खुशी की बात है। उन्होने कहा कि सांसद महोदय और मेरा प्रयास होगा कि डीसी लाईन का बंद सभी 26 जोड़ी ट्रेनों को जल्द चालू कराया जायेगा। उन्होने कहा कि धनबाद-चंद्रपुरा रेल खंड का लाईफ लाईन डीसी ट्रेन को भी जल्द चालू कराने प्रयास करेंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक ढुलू महतो,एडीआरएम आशीष झा, सीनियर डीसीएम अमलेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, भरत शर्मा, राकेश सिंह, शेखर सिंह, बच्चू राय, , कंचन चौरसिया, गौरचंद बाउरी, जीतेश रजवार, प्रिंस शर्मा, रामा शंकर तिवारी, मनोज लाला, पिंकी सिन्हा, सोनू श्रीवास्तव, संटू लाला, आशीष तिवारी, मो. बाबला, प्रिंस शर्मा, अमित भगत, रघुनाथ हजारी, बबलू बनर्जी, आदि मौजूद थे।