आर्थिक नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

0
fastlive news

धनबाद: संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र यूनियनों के संयुक्त बैनर तले धनबाद के जिला परिषद मैदान से बीएसएनल ऑफिस तक जोरदार विरोध प्रदर्शन व पैदल मार्च निकाला गया। बीएसएनल ऑफिस के समीप मुख्य मार्ग पर धरना दिया। नेताओं ने केंद्र की कॉर्पोरेट-परस्त आर्थिक नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि जनविरोधी नीतियों के कारण देश का किसान, मजदूर और युवा संकट में है। प्रदर्शनकारियों ने सभी कृषि उपज पर एम एस पी की कानूनी गारंटी, किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, सभी के लिए खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास व पेंशन की व्यवस्था की मांग की है । इतना ही नहीं सम्मानजनक न्यूनतम मजदूरी, मनरेगा सुदृढ़ीकरण, शहरी रोजगार गारंटी, सिंचाई सुविधा, विस्थापन से पूर्व पुनर्वास और अस्थायी/अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की गई।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन