विधानसभा चुनाव में राज, रागिनी, शत्रुघन, अरूप, चंद्रदेव और मथुरा ने जीत दर्ज किए

0
fastlive news

धनबाद  : धनबाद जिले की छह विधानसभा सीटों में से तीन सीटों पर भाजपा और दो पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) लिबरेशन तथा एक सीट पर जेएमएम ने जीत दर्ज कर पार्टी का मान बढ़ाया है।
बाघमारा : बाघमारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो ने एक बार फिर बाघमारा में कमल खिलाया है। उन्होंने कांग्रेस के जलेश्वर महतो को पराजित किया। शत्रुघ्न को 87529 मत मिले जबकि जलेश्वर माहतो को 68847 वोट मिले। इस सीट से पहले ढुलू महतो विधायक थे। पिछले लोकसभा चुनाव में धनबाद से सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई । जो विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सांसद ढुलू महतो के बड़े भाई शत्रुघ्न महतो को बाघमारा से टिकट दिया और उसने जीत दर्ज की।

झरिया : झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पूर्णिमा नीरज सिंह को पराजित कर जीत दर्ज करने में सफलता पाई। मालूम हो कि रागिनी सिंह पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी हैं। रागिनी को 87892 मत मिले जबकि पूर्णिमा नीरज सिंह को 73381 मत मिले।

धनबाद : धनबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने दूसरी बार जीत दर्ज करने में सफलता पाई है। उन्होंने कांग्रेस के अजय कुमार दुबे को पराजित कर अपनी सीट बचाने में सफल रहे। बीजेपी प्रत्याशी राज को 136336 वोट मिले तथा अजय को 87595 मत प्राप्त हुआ ।

निरसा : निरसा से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) लिबरेशन के अरूप चटर्जी ने जीत दर्ज की है।उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के निवर्तमान विधायक अपर्णा सेनगुप्ता को पराजित किया। अरूप को 104855 मत प्राप्त हुये जबकि अपर्णा को 103047 मत मिले।

सिंदरी : सिंदरी विधानसभा से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) लिबरेशन के प्रत्याशी चंद्र देव महतो उर्फ बबलू महतो ने जीत का परचम लहराया है। चंद्र देव
पूर्व विधायक आनंद महतो के पुत्र हैं और पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने वर्तमान विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी भाजपा प्रत्याशी तारा देवी को पराजित कर सिंदरी सीट पर जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है। मालूम हो कि
कोरोना काल के दौरान अस्वस्थ होने के बाद से ही उनके जगह पर भाजपा ने उनकी पत्नी तारा देवी को मैदान में उतारा था। चंद्रदेव को 105136 जबकि तारा को 101688 मत मिले।

टुंडी : टुंडी विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के विकास कुमार महतो को पराजित किया। मथुरा को 95527 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी विकास को 69924 मत प्राप्त हुए।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन