राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष संपन्न

0
fastlive news

बाघमारा : कतरास क्लब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सामाजिक सद्भाव बैठक संपन्न हुई। बैठक में 23 स्थानों से 38 जाति बिरादरियों के 127 प्रमुखों के साथ मुस्लिम समुदाय के भी प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस सामाजिक सद्भाव बैठक में सभी जाति बिरादरियों के प्रमुखों ने समाज, राष्ट्रहित की बात पर अपने विचार रखे। । सभी ने जात पात से ऊपर उठकर समाज और देश के बारे में सोचने की दिशा में कार्य करने पर बल दिया। सभी जाति बिरादरियों के लोगों ने अपनी अपनी जाति समाज के बीच चल रहे सकारात्मक कार्य को भी बताया ।
बैठक में बोकारो से आए मुख्य बौद्धिककर्ता नरेंद्र राय ने कहा कि कर्म के आधार पर समाज को वर्ग में बांटा गया था। हमारे समाज में कभी भी भेद नहीं रहा पर गुलामी के कालखंड में समाज को बांटने का प्रयास किया गया। जाति, भाषा, क्षेत्र से ऊपर उठकर समाज देशहित के लिए सामूहिक प्रयास करने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में विभाग बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र राय, विभाग सह कार्यवाह पंकज सिंह, नगर के चंदन गुप्ता, सामाजिक सद्भाव के कृष्ण चौधरी, समरसता के अमरेश चौधरी, चंद्रभान प्रसाद, रविंद्र यादव, प्रकाश हाड़ी, बुधई ठाकुर, अश्वनी वर्मा सुनील शर्मा शिव प्रसाद महतो, राजू तांती सुरेश महतो, सुरेश चौहान, राजू मंडल, दीपेश चौहान, अनिल बर्नवाल, शिवप्रसाद वर्मा, किशोर मोदी, विनोद रजवार, कामता नोनिया, संजय दुसाद, रौनक सिन्हा आदि

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news